फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari will shine with Rs 21.47 crore, development will get wings

Mahoba News: 21.47 करोड़ से चमकेगा चरखारी, विकास को लगेंगे पंख

Thu, 04 Jul 2024 03:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Charkhari will shine with Rs 21.47 crore, development will get wings
चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध झीलों के शहर चरखारी में 21.47 करोड़ से नगर का विकास होगा। पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। इस दौरान नगर में विभिन्न कार्य कराए जाने को लेकर अध्यक्ष व सभासदों ने चर्चा की। प्रसिद्ध गोवर्धन्नाथजू मेला मैदान में बहुउद्देशीय कम्युनिटी सेंटर का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विकास को लेकर सभासदों ने अपनी बात रखी। जिसमें सर्वसम्मति से 21 करोड़ 47 लाख रुपये का बजट पास किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से गोवर्धन पार्क व पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में वाटर कूलर, मेला मैदान में एक बड़ा आरओ प्लांट, एक बहुउद्देशीय कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराने, कान्हा गौशाला से लेकर डायट तक सीसी निर्माण और नगर के अन्य आवश्यक छोट-बड़े कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, ईओ अवधेश कुमार यादव, लेखा लिपिक अय्यूब खान, संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना, तेज प्रताप सिंह, राजेंद्र दिहुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed