{"_id":"857400aff1215d06164fb56574443670","slug":"charkhari-volleyball-defeated-the-jaitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल चरखारी ने जैतपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल चरखारी ने जैतपुर को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलास्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें वालीबाल प्रतियोगिता में चरखारी ने जैतपुर को हरा दिया। वहीं कबड्डी में कबरई विजेता और चरखारी की टीम उप विजेता रही।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आरंभ कराई गई। जिसमें नरेंद्र ने पहला, सुनील ने दूसरा और हरिओम ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में भी नरेंद्र ने बाजी मारी।
बालक वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में चरखारी ने जैतपुर को हराया। बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में कबरई विजेता और चरखारी उप विजेता रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रखने के लिए खेलकूद जरूरी है।