फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari MLA asked for the czar

चरखारी विधायक ने मांगा मजारों का सिजरा

Sat, 07 Sep 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Charkhari MLA asked for the czar
चरखारी विधायक ने मांगा मजारों का सिजरा
विज्ञापन

- बिरयानी खिलाने को लेकर मामला पकड़ता जा रहा तूल
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम सालट में एक सप्ताह पहले एक विशेष समुदाय के लोगों को बिरयानी खिलाने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शेख पीर बाबा के उर्स कार्यक्रम के मौके पर बिरयानी के खाने के बाद मचे बवाल को लेकर विधायक ने अब मजारों का सिजरा मांग लिया है। उधर ग्राम सालट में वन विभाग की जमीन पर बने मजार की भी जांच कराने के डीएफओ को आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को ग्राम सालट में शेख पीर बाबा के उर्स कार्यक्रम के मौके पर एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने पूड़ी सब्जी न खाकर प्रसाद में बिरयानी खाई। इसके बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चरखारी विधायक बृजभूूषण राजपूत ने पहले इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और अब मजार की जांच के लिए भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विधायक की जांच के निर्देश के बाद प्रभागीय वनाधिकारी ने जांच कराकर विधायक को भेजे पत्र में बताया कि मजार वन विभाग की जमीन में बना है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद विधायक ने क्षेत्र के सभी मजारों का सिजरा मांग लिया है। जिससे मजारों का सत्यापन कराया जा सके। इससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विधायक का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की गरज से लोग इस तरह के अतिक्रमण कर रहे हैं। जिसका सत्यापन कराने के लिए सिजरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed