{"_id":"5899fb4b4f1c1b8a523796df","slug":"charkhari-and-mahoba-4-4-candidates-canceled-prescription","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखारी और महोबा के 4-4 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखारी और महोबा के 4-4 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नितिन के भाई शुभम को नगर निगम में मिली है क्लर्क की नौकरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दोनों सीटों पर मंगलवार को पर्चे की जांच के दौरान आठ पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसमें चार महोबा सदर के हैं तो चार चरखारी विधान सभा क्षेत्र के लिए दाखिल किए गए थे। इन नामांकन पत्रों में अधूरी जानकारी दी गई थी। अब महोबा में 10 और चरखारी विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी शेष बचे हैं।
जिले की दोनों विधानसभा सीटों में 30 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। विधानसभा महोबा में 14 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच दौरान राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के छत्रपाल, लोकदल के लाखन तथा निर्दलीय स्वामीदीन व गिरधारीलाल के पर्चे निरस्त कर दिए गए। रिटर्निंग आफीसर प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि नामांकन में पूरी जानकारी अंकित न होने से पर्चे निरस्त किए गए है। यह प्रत्याशी चुनाव नही लड़ सकेंगे।
इसी प्रकार चरखारी विधानसभा से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। जांच दौरान लोकदल पार्टी के हजरत अली व निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता, जगन्नाथ प्रसाद तथा सुनील कुमार के पर्चे निरस्त कर दिए गए। रिटर्निग आफीसर मृदुल चौधरी ने बताया कि फार्म अधूरे होने पर चार उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त कर दिए गए है। अब विधानसभा चरखारी में 11 प्रत्याशी शेष बचे है। 9 फरवरी को नाम वापिसी के बाद दोनों विधानसभाओं की स्थिति साफ हो जाएगी।