फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chana, oil and salt mixed with free ration

मुफ्त राशन के साथ मिला चना, तेल और नमक

Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chana, oil and salt mixed with free ration
कुलपहाड़ में सजी दुकान, राशन लेते कार्ड धारक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शासन के निर्देश पर राशन की दुकानों पर सभी कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन वितरण किया गया। गेहूं और चावल के साथ चना, तेल और नमक का वितरण किया गया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर ने राशन का वितरण किया। राशन वितरण को भाजपा कार्यकर्ता भी डटे रहे। दुकानों को सजाकर राशन वितरण हुआ।
विज्ञापन

रविवार को खाद्य पदार्थों का वितरण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की निगरानी में राशन का वितरण किया गया। रविवार को सुबह नौ बजे से ही राशन की दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न राशन की दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वितरण में किसी प्रकार की खामी न रह सके मुढारी गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा शंकर मिश्रा राशन की दुकान पर डटे रहै जबकि ग्राम सुगिरा में चतुरसेन तिवारी सुनील सोनी राजू रैकवार वीर सिंह राजपूत राशन वितरण में सहयोग करते रहे सतारी में दिनेश गोस्वामी द्वारा राशन वितरण में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत बिलरही के 54 अंत्योदय एवं 450 लाभार्थियों को राशन का वितरण कोटेदार विजय कुमार राजपूत द्वारा किया गया। इसी प्रकार कोटेदार सुषमा देवी एवं राम कांति के यहां भी वितरण का कार्य किया गया।
चरखारी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सूपा में भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सेंगर द्वारा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थ लाभार्थियों को नमक, चना और तेल का वितरण किया गया। वहीं क्षेत्र में चरखारी विधायक ने दुकानो पर वितरण कराया।
बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बा जैतपुर के खंदिया पुरा में पंडाल लगाकर तथा दुकान पर आकर्षक सजावट कर राशन विक्रेता ने जनप्रतिनिधियों एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के समक्ष खाद्यान्न एवं तेल चना नमक का वितरण कराया। इसी तरह वार्ड नंबर 3 से 6 तक तथा 7 से 10 तक वार्ड नंबर के कोटेदार नरगिस व प्रताप ने भी राशन दुकानों को सजा कर जनप्रतिनिधियों के समक्ष खाद्यान्न वितरण कराया। राशन दुकान पर ग्राम प्रधान छोटेलाल पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दुवेदी सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रपाल रिछारिया मंडल महामंत्री राम भरोसी रैकवार आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनमोल सिंह मौजूद रहे।

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि सभी ब्लॉकों की उचित दर दुकानों पर मुफ्त खाद्यान्न,खाद्य तेल,चना,नमक का वितरण किया गया है। 3.30 बजे शाम तक कुल 185650 कार्डों के सापेक्ष 33000 कार्डों पर सभी सामग्री मुफ्त वितरित की गई।वितरण 20 तारीख तक होगा।

चरखारी क्षेत्र में गरीबों को राशन वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

चरखारी क्षेत्र में गरीबों को राशन वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed