फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CBI probe into the killing of cows is

गौ हत्या प्रकरण की हो सीबीआई जांच

Tue, 01 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
CBI probe into the killing of cows is

महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के ग्राम कम्हरिया के गौ हत्या मामले की निंदा की। सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

सीमावर्ती जिले के थाना मौदहा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में 22 नवंबर को गौ हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।

साथ ही गौ हत्यारों पर रासुका लगाने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। बजरंग दल जिला संयोजन सत्येंद्र प्रताप सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक संजय प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर जघन्य अपराध बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर जिला सुरक्षा प्रमुख मयंक तिवारी, जिला छात्र प्रमुख राखी गुप्ता, मोहिनी सोनी, चंद्रशेखर, पुष्पेंद्र, प्रशांत त्रिपाठी, धीरज कुमार, मनोज सोनी, धमेंद्र, भारत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed