फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from two houses.

Mahoba News: दो मकानों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from two houses.
फोटो 08 एमएएचपी 07 परिचय-चोरी की घटना के बाद बक्से का बिखरा सामान दिखाती पीड़िता मैना। संवाद
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के अकबई गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए 35 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। दोनों घरों की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात की गई। सूचना पर पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

अकबई गांव निवासी फूल सिंह की पत्नी मैना रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद परिवार समेत आंगन में लेट गईं। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी, मंगलसूत्र, झुमकी, मनचली व पायल ले गए। साथ ही चोर दूसरा बक्सा भी चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह चोरों ने गांव के श्रीपाल प्रजापति के मकान को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर 15 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, चूड़ी, चांदी की जंजीर, बिछिया समेत अन्य कीमती सामान ले गए। सुबह परिजन को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फाॅरेंसिक टीम को जांच के दौरान एक खाली बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो 08 एमएएचपी 07 परिचय-चोरी की घटना के बाद बक्से का बिखरा सामान दिखाती पीड़िता मैना। संवाद

फोटो 08 एमएएचपी 07 परिचय-चोरी की घटना के बाद बक्से का बिखरा सामान दिखाती पीड़िता मैना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed