फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cash and jewelery stolen from five houses in one night

Mahoba News: एक रात में पांच घरों से नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from five houses in one night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में चोरों ने एक रात में पांच घरों को निशाना बनाया। किसी मकान में दीवार फांदकर तो किसी की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना करते हुए जांच की। एक रात में पांच घरों से चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।
सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। किल्हौवा गांव में चोरों ने सबसे पहले वृंदावन साहू के मकान में धावा बोला। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर अटैची व बक्सों में रखी 10 हजार की नकदी, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो हाफ पेटी समेत अन्य कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने कृपाल साहू के मकान से पांच हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिए। चोरों ने गांव के ही नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार के मकान से 10 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण और देवकीनंदन के मकान से पांच हजार रुपये, खाद्यान्न व कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

भूपत अहिरवार परिवार समेत बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके मकान का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के बाहर से लौटकर न आ पाने के चलते चोर कितने का माल ले गए। यह स्पष्ट नहीं हो सका। गुरुवार की सुबह जब पीड़ित जागे तो घटनाओं की जानकारी हुई। एक रात में पांच घरों से चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed