{"_id":"69025c38401319e68b04316d","slug":"cash-and-cash-stolen-from-retired-teachers-house-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119333-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान से नकदी व चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान से नकदी व चोरी
Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के सुभाष नगर में चोरों ने मंगलवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। चोरी की इस घटना से कस्बावासियों में आक्रोश है।
सुभाषनगर निवासी उमाशंकर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मंगलवार को वह अपनी बेटी को बीआईटी कॉलेज भोपाल छोड़ने परिवार समेत गए थे। देर रात चोरोंं ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे जेवर व नकदी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो ताले टूटे और माल गायब देख उनके हाेश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित उमाशंकर ने बताया कि उसका बेटा और बहू झांसी में रहते हैं। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोर कितने का माल और क्या-क्या ले गए। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।