फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case filed against four people for conspiracy and murderous attack

चार लोगों के खिलाफ साजिश व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for conspiracy and murderous attack
महोबा। राठचुंगी तिराहे के समीप दो दिन पहले युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में चार लोगों पर साजिश और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल का उपचार मेडिकल कालेज झांसी में चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला हटवारा निवासी रवि कुमार (18) पुत्र वीरेंद्र कुमार आठ जून की देर शाम बीएसएनएल टावर की ओर जा रहा था। तभी राठचुंगी के पास पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए अवैध तमंचे से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से युवक घायल होकर गिर गया और आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया था। घायल युवक के भाई पंकज कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर सौंपी। इसमें साजिश के तहत उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हेमंत श्रीवास निवासी भीतरकोट, मुलायम अहिरवार निवासी राठचुंगी, काली उर्फ अमर अनुरागी निवासी निवासी काजीपुरा व सत्यम पुत्र देवेंद्र निवासी अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed