फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Car rider beaten and snatched cash and gold garland

Mahoba News: कार सवार को पीटकर नकदी व सोने की माला छीनी

Wed, 15 Nov 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Car rider beaten and snatched cash and gold garland
-पांच बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को पीटकर लूट लिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक के कब्जे से नकदी और सोने की माला ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना खन्ना के चिचारा गांव निवासी गणेश कुमार पांडेय मंगलवार की शाम कार से कस्बा खन्ना गए थे। देर रात वापस लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों में से एक बदमाश ने बाइक से कार में टक्कर मार दी। जिससे गणेश कुमार ने कार रोकते हुए विरोध जताया। तभी अन्य साथी वहां आ गए और कार सवार को खींचकर नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी कार सवार की जेब में पड़े 3,500 रुपये व गले से सोने की माला छीन ले गए। पीड़ित ने किसी तरह थाने पहुंच पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यख यज्ञ नारायण भार्गव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed