फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Car collision killed bike riding cousins

Mahoba News: कार की टक्कर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Car collision killed bike riding cousins
कार की टक्कर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

- ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे
- हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आईं चोटें, गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खन्ना। अटघार-इचौली मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना खन्ना के बरभौली गांव निवासी राजेश कुशवाहा (38) बुधवार शाम चचेरे भाई टेरा उर्फ ओमप्रकाश (42) के साथ बाइक से ममेरे भाई कल्याण सिंह की शादी में शामिल होने अकबई गांव जा रहा था। अटघार-इचौली मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां दोनों की हालत नाजुक से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक ओमप्रकाश के पिता श्यामसुंदर ने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। घटना से मृतक राजेश की पत्नी विनीता, पुत्र सुमित व अंकित और मृतक ओमप्रकाश की पत्नी विमला, पुत्र मनोज, पुत्री मंजू और अंजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह दोनों करहइया निवासी ममेरे भाई कल्याण सिंह की बरात में अकबई जा रहे थे। रास्ते में हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक साथ दो मौतों से वर व वधू पक्ष में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल के बीच शादी की रस्में होने के बाद विदाई हुई। थानाध्यक्ष उमेश कुुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed