फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Candidates do not violate the code of conduct: SDM

प्रत्याशी आचार संहिता का न करें उल्लंघन : एसडीएम

Thu, 26 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates do not violate the code of conduct: SDM
कबरई/खन्ना। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना कबरई और खन्ना में बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रत्याशियों को आचार संहिता का उल्लंघन न करने की सलाह दी गई, साथ ही मतदाताओं को बिना किसी डर के वोट डालने को कहा, वहीं ग्राम ग्योड़ी में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भय मुक्त होकर वोटिंग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार राय ने कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर बस्ते लगाए जाएंगे और बस्तों में कोई टेंट नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंट मोबाइल, गुटखा, सिगरेट लेकर बूथ के अंदर नहीं जाएगा और न ही कोई मतदाता इन वस्तुओं का बूथ के अंदर प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि समर्थक किसी भी मतदाता को लेकर वोट डलवाने नहीं जाएगा और अगर कोई वोटर विकलांग या वृद्ध है तो उसका परिवार का सदस्य ही उन्हें लेकर बूथ जा सकता है।
विज्ञापन

 एएसपी डा. रामयश ने कहा कि प्रत्याशी और समर्थकों द्वारा किसी भी मतदाता को लुभाने की कोशिश न की जाए, ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनाें थानों के क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। उधर ग्राम ग्योड़ी सीओ संदीप यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। 40 पुलिस जवान शस्त्र लेकर गांव का भ्रमण किया और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। इस मौके पर थानाध्यक्ष खन्ना चंद्रशेखर, थानाध्यक्ष कबरई सुरेंद्र सिंह, खरेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed