फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Campaign carried out on DM's instructions, one and a half dozen overload vehicle seas

डीएम के निर्देश पर चला अभियान, डेढ़ दर्जन ओवरलोड वाहन सीज

Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign carried out on DM's instructions, one and a half dozen overload vehicle seas
कबरई (महोबा)। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम खनिज विभाग ने डेढ़ दर्जन ओवरलोड वाहनों को सीजकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र के नेतृत्व में खनिज टीम गठित की गई। टीम ने कानपुर रोड और बांदा रोड पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले ट्रकों और डंपरों को रोककर कागजात चेक किए गए। अभियान में डेढ़ दर्जन ट्रक व डंपर ओवरलोड पाए गए। उन्हें थाने में खड़ा कराते हुए वाहन सीज कर दिए गए। जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि डीएम ने जिले में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि ओवरलोडिंग के अनुरूप पेनाल्टी जुर्माना 60 हजार से एक लाख तक जमा करने के बाद प्रति वाहन रिलीज हो सकेंगे। खनिज विभाग का यह अभियान जारी रहेगा। ओवरलोडिंग कराने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed