फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cake cutting in Mahoba celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday

महोबा में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cake cutting in Mahoba celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday
महोबा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने केेक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रसपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद लईक ने कहा कि मुलायम सिंह ने बड़ा संघर्ष करके पार्टी तैयार की है। उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सैय्यद अदनान शेर अली, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी, अमन शमीम खान, जिला महासचिव सराफत खान, संतोष चौधरी, शिवम राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को केक खिलाकर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शाहिद राजू, लोकेश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, बाबू मंसूरी, जलील पठान, योगेश यादव योगी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed