फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Caesarean delivery started in CHC, woman gave birth to a son

Mahoba News: सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी शुरू, महिला ने पुत्र को दिया जन्म

Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Caesarean delivery started in CHC, woman gave birth to a son
चरखारी (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी की शुरूआत हो गई। सीएचसी में एक महिला का ऑपरेशन कर उसकी डिलीवरी कराई गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी उमेश की पत्नी शिवकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया। गाइनकोलॉजिस्ट व सर्जन डॉ. आनंद राजपूत की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने सिजेरियन डिलीवरी कराने की बात कही। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर में महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा की हालत ठीक है। सीएचसी में सफल सिजेरियन डिलीवरी होने पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने डॉ. राजपूत को बधाई दी। कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। अधीक्षक सीएचसी डॉ. पीके राजपूत का कहना है कि अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हो रही है। जरूरत पड़ने पर यहां सिजेरियन डिलीवरी की शुरुआत हो गई है। अब डिलीवरी के लिए महिलाओं को दूसरे जिलों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed