फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cable box burst, city's power supply halted for six hours

Mahoba News: केबल बॉक्स फटा, छह घंटे शहर की बिजली आपूर्ति रही ठप

Tue, 11 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cable box burst, city's power supply halted for six hours
महोबा। बिजली विभाग के पॉवर हाउस के केबल बाॅक्स फटने से शहर की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही। उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति बाधित होने से समस्या और बढ़ गई। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबल बाॅक्स को ठीक किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे केबल बाॅक्स फटने से शहर के समद नगर, हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकनियांपुरा, आल्हा चौक, मलकपुरा समेत कई वार्डों की बिजली गुल हो गई। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शोपीस बने रहे। कर्मचारियों ने केबल बॉक्स को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सुबह 9.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मी शंकर का कहना है कि केबल बॉक्स में जलने से आपूर्ति बाधित हुई। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed