{"_id":"58a5df2f4f1c1b1235d87698","slug":"buses-leaving-passengers-grew-election-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बसें जाने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बसें जाने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
BUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोडवेज की बसें अन्य जनपदों में भेजे जाने से जिले के वाशिंदों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अन्य जिलों में दूसरे चरण के मतदान के लिए जिले से करीब तीन दर्जन से ज्यादा रोडवेज बसें भेजी गई हे। इससे बसों की टोटा पड़ गया है।
इतना ही नहीं बसों की कमी के चलते बसों के आने जाने का निर्धारित समय भी बिगड़ गया है। इससे यात्री निर्धारित समय से रोडवेज तो पहुंचते है, लेकिन उन्हें घंटों बसों को इंतजार करना पड़ता है। भारी मात्रा में बसें चुनाव के लिए चली जाने से रोडवेज में अब यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल रहीं है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा महोबा से इलाहाबाद और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को हो रही है। इतना ही नहीं लखनऊ और कानपुर से लौटकर आने वाली बसें भी समय से नहीं लौट रहंी है। इससे हमीरपुर, मौदहा से महोबा आने वाले यात्रियों को भी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बसों की कमी के चलते तमाम यात्री ट्रेनों से सफर कर रहे है। रोडवेज के यात्री कर अधीक्षक सुनील शर्मा का कहना है कि रोडवेज में करीब 125 बसे है। इसलिए यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है।