फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand University's even semester exams will begin from April 11.

Mahoba News: 11 अप्रैल से शुरू होंगी बुंदेलखंड विवि की सम सेमेस्टर परीक्षाएं

Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University's even semester exams will begin from April 11.
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर और स्नातक दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू कराई जाएंगी। यह परीक्षाएं आठ मई तक चलेंगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर परीक्षा की समय-सारिणी का अनंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर आवश्यक संशोधन करते हुए परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 23 निजी और चार राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं, जो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएचएससी, एमए, एमकॉम के सम सेमेस्टर की संस्थागत, व्यक्तिगत, ईयर बैक, बैक पेपर व श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम में कोई प्रश्न पत्र, पाली, तिथि आदि में कोई विसंगति हो तो उसके बारे में 15 मार्च तक अवगत कराया जाए। ताकि परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाए। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई आपत्ति नहीं आती है तो अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम को ही अंतिम रूप दिया जाएगा। यह परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक व तीसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक होगी। उधर, शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed