{"_id":"66182b5f691b5ed74e06ec88","slug":"bundelkhand-university-examinations-will-be-held-from-may-10th-mahoba-news-c-225-1-mah1001-105877-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दस मई से हाेंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दस मई से हाेंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
Thu, 11 Apr 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सत्र 2023-24 की दूसरे, चौथे व छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई से कराने की तैयारी है। विवि अफसरों ने परीक्षा के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की है। विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पांडेय व परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने परीक्षा की तिथियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तिथियों को लेकर मंथन चल रहा है। इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और बांदा में स्थित हैं। इन जिलों में 20 मई को मतदान होना है। कई कॉलेजों में मतदान को लेकर फोर्स ठहरा हुआ है। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 मई से तीन जुलाई के मध्य कराने का अधिकारियों ने निर्णय लिया है।
गुरुवार को कुलपति मुकेश पांडेय ने परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तय किया कि परीक्षाएं लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करा दी जाएं। जिससे समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। इसके तहत 10 मई से 3 जुलाई के मध्य परीक्षाएं कराने का निर्णय हुआ। हालांकि विशेष परिस्थिति में तिथियों में बदलाव संभव है। परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उधर, शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू का कहना है कि परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन कराया जाएगा।