फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli sisters sent rakhis to PM for AIIMS

Mahoba News: बुंदेली बहनों ने एम्स के लिए पीएम को भेजी राखियां

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bundeli sisters sent rakhis to PM for AIIMS
महोबा। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बुंदेले परेशान हैं। गुरुवार को बुंदेली समाज की अगुवाई में बुंदेली बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखियां पार्सल से भेजीं। साथ ही उनसे बुंदेलखंड के हृदयस्थल महोबा को उच्च चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित एम्स की सौगात देने का आग्रह किया। महिलाओं ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के लिए भी बधाइयां दी।
विज्ञापन

शकुंतला देवी ने राखी के साथ अपने संदेश में लिखा कि मोदीजी आपने बुंदेलखंड को बहुत कुछ दिया। यहां की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए एम्स और दे दीजिए। आप राखी के बंधन को निभाना। प्रेमलता ने लिखा कि पहले यहां मेडिकल काॅलेज खुलने की उम्मीद जगी थी लेकिन अब निवेशक न मिलने से वह भी धूमिल हो गई है जिससे हम बहुत निराश हैं। इसी तरह उमादेवी, रामदेवी, किरन, अनीता, आरती, खुशबू, सुनिधि, राधिका, नंदिनी, पूर्वी, वंशिका, भक्ति आदि ने अपने हाथ से बनाकर 300 राखियां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि बुंदेलखंड में एम्स की मांग को लेकर वे पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर मोदी व योगी को राखियां भिजवा रहे हैं। इसके अलावा पिछले आठ साल से नंगे पैर चल रहे हैं। पिछले 11 माह से अन्न त्याग सत्याग्रह भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed