फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bullies fired several rounds, Samadnagar echoed with the sound of bullets

Mahoba News: दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा समदनगर

Mon, 08 Jan 2024 05:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Bullies fired several rounds, Samadnagar echoed with the sound of bullets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। दो दिन पहले हुए मामूली विवाद में रिपोर्ट दर्ज होने से बौखलाए दबंगों ने रविवार की रात पीड़ित के घर के दरवाजे पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर का समदनगर इलाका गूंज उठा। करीब 25 मिनट तक फायरिंग होने से दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी राज तिवारी की बहन के साथ कुछ दिन पहले दबंगों ने अभद्रता कर दी थी। इसका भाई ने विरोध किया था। इसी खुन्नस में पांच जनवरी की शाम करीब सात बजे बाइक से घर जाते समय राज तिवारी को चार लोगों ने रोक लिया था और बेरहमी से मारपीट कर दी थी। पीड़ित ने वारिस, अरबाज, बॉबी व इजराइल के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की रात करीब 11 बजे चार दबंग राज तिवारी के घर के दरवाजे पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग होने से लोग घरों में दुबके रहे और किसी ने भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन


फायरिंग करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में फायरिंग कर रहे दबंग सीने में गोली मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़ित राज तिवारी व उसके पिता विजय तिवारी ने बताया कि रात के समय दबंगों ने आठ से 10 राउंड फायरिंग की। करीब 25 मिनट तक आरोपी फायरिंग करते रहे। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी मौके से भाग निकले। बताया कि दो दिन पहले दबंगों ने मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत करने पर दबंगों ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ सिटी दीपक दुबे का कहना है कि रात में हुई फायरिंग की घटना के खुलासे के लिए एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम गठित कर दी गई है। फायरिंग करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हर पहलू की जांच कराई जा रही है। फायरिंग किसने और क्यूं की इसके खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed