{"_id":"60b9128e8ebc3e7fd8223f4e","slug":"bulldozers-run-on-illegal-houses-built-on-forest-department-land-mahoba-news-knp632052962","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की भूमि पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की भूमि पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
महोबा। शहर के रामनगर में नवोदय विद्यालय के पीछे वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर वर्षों से अवैध निर्माण कराकर रह रहे लोगों के आवासों पर वन विभाग का बुलडोजर चला। इस दौरान करीब 20 से अधिक पक्के निर्माण ढहाए गए। वन विभाग ने भूमि खाली कराकर पौधरोपण के लिए सुरक्षित की है। उधर वर्षों से रह रहे लोगों के बेघर हो जाने से वह इधर-उधर भटक रहे हैं।
नवोदय विद्यालय के पीछे वन विभाग की भूमि खाली पड़ी है। जहां पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण करा लिया था। विभाग ने कई बार भूमि खाली करने का दबाव बनाया, लेकिन कब्जाधारकों ने मकान खाली नहीं किए।
दो माह पहले वन विभाग ने कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर एक माह के अंदर भूमि खाली करने के आदेश दिए थे लेकिन कब्जाधारकों ने भूमि खाली नहीं की। गुरुवार को वन रेंजर रामकिशन यादव, डिप्टी रेंजर महीक्षित सिंह गौड़, वन दरोगा चंद्र प्रकाश व फॉरेस्ट गार्ड रामबाबू बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण ढहा दिए।
विज्ञापन
जिससे कब्जाधारकों में खलबली मच गई। डीएफओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि कब्जाधारकों को कई माह पहले नोटिस दिया गया था। नोटिस का समय निकल जाने के एक महीने बाद भी भूमि खाली नहीं की गई। अब भूमि को कब्जे में लेकर पौधरोपण का कार्य कराया जा रहा है।