{"_id":"6a4a976bd51454ad660f035f","slug":"bu-university-begins-direct-admissions-as-seats-remain-vacant-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126796-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: सीटें खाली रहने पर विवि ने शुरू किए सीधे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: सीटें खाली रहने पर विवि ने शुरू किए सीधे प्रवेश
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में निर्धारित सीटें न भरने पर डीफार्मा, बीफार्मा और एमफार्मा के कुछ पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
जनपद के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में विभिन्न पाठ्यक्रमों में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में प्रवेश लेते हैं। सीटें न भरने पर बीयू प्रशासन ने सीधे प्रवेश करने का निर्णय लिया है। बीयू के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की पुष्टि व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई है।
कुलपति के निर्देश पर रिक्त सीटों को भरने के लिए अब सीधे प्रवेश के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बताया कि शिक्षा संकाय में संचालित बीएससी-बीएड और बीए-बीएड आदि पाठ्यक्रमों के लिए भी पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। एनसीटीई की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आवंटित अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर 50 रुपये पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।