{"_id":"c96c0fe1d2814bea9f4dc0ddc50041b8","slug":"bsa-has-seven-surprise-inspections-of-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सात स्कूलों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सात स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आधा दर्जन से ज्यादा विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता का हाल देखा। उन्होंने कुल्लाई पहाड़ी में कुछबंधिया डेरा में रहने वाले बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई। उन्होंने शिक्षण कार्य गुणवत्ता पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भैरोगंज कन्या प्राथमिक विद्यालय में इंग्लिश मीडियम से शिक्षण कार्य करने का आदेश दिया।
बीएसए रामेश्वर प्रसाद ने शनिवार को श्रीनगर क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। कुल्लाई पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय को देखने के बाद नजदीक स्थित कुछबधिया डेरा में पहुंचकर बच्चों को पुस्तकें और डे्स वितरित की। उन्होंने एक- एक अभिभावक के साथ मुलाकात कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों को इन परिवार के बच्चों का प्रवेश लेकर समुचित शिक्षण व्यवस्था करने का आदेश दिया। श्रीनगर के भैरवगंज कन्या प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे बीएसए ने शिक्षिका कलावती से पाठ्य पुस्तकें लाकर इंग्लिश मीडियम स्तर से पढ़ाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए
सांसद के गोद लिए गांव का जाना हाल
हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेद्र सिंह चंदेल के गोद लिए गांव ग्राम पिपरामाफ मदें बीएसए ने पहुंचकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बीएसए ने गांव में साक्षर और निरक्षर की गणना और समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों का सर्वे कर रिर्पोट दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।