{"_id":"5ace4a654f1c1b563e8b4a24","slug":"brother-dies-in-brother-s-marriage-due-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत
mahoba
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में मकरबई मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो भाई बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम पुरा दिदवारा निवासी शनि (23) पुत्र कामता अपने भाई प्रेम (18) के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर रिश्तेदारी में बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए थाना कबरई क्षेत्र में जा रहे थे। हाइवे में मकरबई मोड के समीप कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक दोनों बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गई। जिससे शनि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। दुर्घटना में युवक की मौत होने से शादी के घर में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।