{"_id":"a45af089bde1075e6a5db4df13638108","slug":"breaking-flown-four-lakh-assets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चार लाख की संपत्ति उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चार लाख की संपत्ति उड़ाई
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सूपा में चोरों ने एक अधिवक्ता के मकान का ताला तोड़कर
विज्ञापन
अलमारी में रखी नकदी, सोने चांदी के जेवरात सहित चार लाख रुपये की संपत्ति
चुराकर फरार हो गए। मंगलवार को गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली चरखारी
में दी है।
विकासखंड चरखारी के ग्राम सूपा निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिवेदी पुत्र रामशरण त्रिवेदी ने बताया वह परिवार के साथ ग्राम इटौरा जिला जालौन में एक कार्यक्रम में सम्मिलत होने गए थे। मौकापा कर रात्रि में चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़ उसमे रखे 1.75 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, हार, ब्रजबाला, अंगूठी और चांदी की चूंडी, पायल सहित चार लाख रुपये की संपत्ति लेकर भाग गए। मंगलवार को जब वह गांव लौटे तो मकान का दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला, अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉक टूट हुआ था और उसने अलमारी में देखा तो नकदी सहित सारा सामान गायब था। गृहस्वामी ने घटना की सूचना कोतवाली चरखारी में दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है और गांव जाकर घटना का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।