फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Boxing Competition Center of Attraction

बाक्सिंग प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

Sun, 27 May 2018 11:00 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 27 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Boxing Competition Center of Attraction
बाक्सिंग करते प्रतिभागी - फोटो : amarujala
महोबा। पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने फीता काटकर किया। इसके बाद इलाहाबाद जोन के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों से आई टीमों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाए।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में इलाहाबाद जोन के प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा जिलों से आए खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। यह क्रीड़ा प्रतियोगिताओं 28 मई से आरंभ होगी। रविवार को पहले दिन बाक्सिंग प्रतियोगिता हुई। तेज धूप के बाद भी लोगों की भारी भीड़ जुटी। क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाक्सिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने इलाहाबाद जोन से आई सभी टीमों के खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए खेल को खेल भावना से खेलें। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है बल्कि विजय प्राप्त करना नहीं। कहा कि जो भी टीम मेहनत से खेलेगी वह सफल होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी और कुलपहाड़ मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed