फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero and impingement in the truck, killing a six injuredslate

बोलेरो और ट्रक में भिडंत, एक की मौत छह घायल

Sat, 25 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 25 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bolero and impingement in the truck, killing a six injuredslate
इस गाड़ी के तो परखच्चे उड़ गए
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक की मौत हो गई।  साथ ही छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में आठ लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलेमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ निवासी रामलाल (50) पुत्र जुगल, रामकली (30) पत्नी शिवलाल कुशवाहा, हरप्रसाद (50) पुत्र रामदीन, सोना (33) पत्नी रतन, लीलादेवी (22) पत्नी चंद्रभान, पन्नालाल (52) पुत्र छक्कीलाल शुक्रवार की रात बोलेरा से इलाहाबाद जा रहे थे। कबरई तिराहे के पास एक ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। इससे बोलेरो सवार पन्ना की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों कोे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कस्बा श्रीनगर निवासी मदन (45) पुत्र कल्लू शनिवार को किसी कार्य से मुख्यालय आया था। प्राइवेट बस स्टैंड से वह पैदल बाजार की ओर जा रहा था। तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला गांधीनगर निवासी मनीष (17) पुत्र देवेंद्र सिंह बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। शेखूनगर निवासी रामलाल (50) पुत्र शिवप्रसाद के साथ साथ काशी (55), अजय (13), मुन्ना (15), हवेली दरवाजा निवासी अनीता (28), जुझार निवासी प्रदीप (36) भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed