फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Body of elderly man found hanging from tree, charged with murder

Mahoba News: पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found hanging from tree, charged with murder
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बुधवारा गांव में शनिवार की शाम एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। बेटे ने हत्या का आरोप का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बुधवारा गांव निवासी देवीदीन (60) का शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद से देवीदीन घर नहीं लौटा। शनिवार की शाम उसका शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बेटे महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed