{"_id":"5e5d4a6a8ebc3eebbf46cbbd","slug":"bjp-state-president-did-not-attend-marriage-conference-preparations-remained-stalled-mahoba-news-knp54818321","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह सम्मेलन में नही आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, धरी रह गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह सम्मेलन में नही आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, धरी रह गईं तैयारियां
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के दो दिवसीय विवाह महासम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का सोमवार को कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन उनके न आने से विवाह सम्मेलन की तैयारियां धरी रह गईं। पहले दिन 23 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के न आने से कार्यक्रम लेटलतीफी का शिकार हो गया। रात 8.30 बजे सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कस्बा कुलपहाड़ के चिंतामणि आदर्श विद्यालय में स्वर्णकार समाज का अखिल भारतीय महा सम्मेलन दो व तीन मार्च को तय था। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गई। विशाल मंच के साथ आयोजकों द्वारा खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था की गई, लेकिन शाम को अचानक प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त होने से तैयारियां धरी रह गईं। प्रदेश अध्यक्ष के न आने से स्वर्णकार समाज के लोगों में मायूसी दिखी।
विवाह सम्मेलन के पहले दिन झांसी, ललितपुर, मिर्जापुर, छतरपुर, मऊरानीपुर, हरपालपुर, राठ, हमीरपुर, जालौन, टीकमगढ़, महोबा आदि से आए वर व वधू पक्ष के 23 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया। रात साढ़े आठ बजे भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने विवाह सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। देर रात वैवाहिक रश्में कराई जाएगी। मंगलवार को दूसरे दिन भी विवाह कार्यक्रम चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि उपसभापति का आकस्मिक निधन होने से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त हुआ है। उन्होंने सांसद पुष्पेंद्र चंदेल को कार्यक्रम के उदघाटन के लिए निर्देशित किया है।