{"_id":"5df3dfc18ebc3e8808338b90","slug":"bjp-mla-furious-over-burying-dead-cows-in-the-field-mahoba-news-knp532036156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मृत गोवंशों को दफन करने पर भड़के भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मृत गोवंशों को दफन करने पर भड़के भाजपा विधायक
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी विधायक के खेतों में नगर पालिका परिषद चरखारी के कर्मचारियों द्वारा मृत गोवंशों को दफनाए जाने से विधायक भड़क गए। विधायक की सूचना पर मौके पर पहुंचे उनके प्रतिनिधि उदित राजपूत ने खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली में मृत पड़े दो गोवंशों और जेसीबी को पकड़ लिया। विधायक की नाराजगी पर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर उनके खेत से तीन मृत पशु निकलवाए। भनक लगने पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर चरखारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके पिता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की टोला तालाब वन पार्क के पास कृषि भूमि है। शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मचारी गोशाला में ठंड से मृत हुए दो अन्ना पशुओं को ट्रैक्टर-ट्राली में ले जाकर विधायक के खेत में दफन करने की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ने विधायक को सूचना दी। सूचना मिलने पर लखनऊ में मौजूद चरखारी विधायक भड़क गए।
विधायक प्रतिनिधि ने तीन मृत पशु गड्ढों से निकलवाया। एसएचओ अनूप कुमार दुबे व चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें जंगल में दफन कराया गया। विधायक प्रतिनिधि ने कोतवाली में नगर पालिका कर्मचारी अय्यूब व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
इनसेट
चरखारी विधायक के खेत में अन्ना पशुओं को दफन करने की जानकारी उन्हें नहीं है। नगर पालिका के पास स्वयं की जमीन है, फिर विधायक के खेत में किसने गोवंशों को दफन किया। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मूलचंद्र अनुरागी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चरखारी