फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP members shouted anti-government slogans in

भाजपाइयाों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

Wed, 13 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP members shouted anti-government slogans in
कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को कोतवाली चरखारी का घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाए। भाजपाइयों कहा पुलिस प्रशासन सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाचरण राजपूत ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश नहीं है। थाना व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पूरे प्रदेश में गुंडा व माफियाओं का राज है।
विज्ञापन


पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर डा. कमलेश सक्सेना, महेंद्र गुरुदेव, डा. पवन राजपूत, माधुरी श्रीवास, अरविंद सिंह चौहान, योगेश मिश्रा, अनूूप गुरुदेव, अमित शर्मा, लक्ष्मीनारायण दादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना खन्ना में भी प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सुखलाल सिंह परिहार, संयोजक शिवशंकर सिंह, मजबूत सिंह, बलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, हुकुम सिंह, महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, ज्ञानेश्वर तिवारी, हरीराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed