फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bjp

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जितेंद्र की पुन: ताजपोशी होने पर मनाया जश्न

Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp
महोबा। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पुन: जितेंद्र सिंह सेंगर की ताजपोशी हो जाने पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष के गृहनगर चरखारी में खासा जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह सेंगर के पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खासी सराहना करते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में पहली दफा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने कब्जा किया और सांसद सीट भी जीती। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार जितेंद्र सिंह सेंगर के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर विकासखंड जैतपुर कार्यालय परिसर में भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र राजपूत, बालमुकुंद श्रीवास, हरनारायण साहू, कल्याण सिंह राजपूत सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चरखारी कस्बे में पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर खासा जश्न रहा। जहां पर भारी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उल्लास दिखाई दिया। इस मौके पर नवनीत शुक्ला, प्रदीप पंसारी, कैलाश गोस्वामी, नीरज गुप्ता, योगेश मिश्रा, अमित शर्मा, मनोज दिहुलिया सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed