{"_id":"60c0fba28ebc3e33044a3f5c","slug":"bina-mask-pravesh-nahi-mahoba-news-knp633204099","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में पुलिस आरक्षी तैनात कर कराएं कोविड नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में पुलिस आरक्षी तैनात कर कराएं कोविड नियमों का पालन
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल, वृद्धाश्रम, कम्यूनिटी सेंटर में संचालित कोविड 19 टीकाकरण केंद्र, सीएचसी कबरई आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में बिना मॉस्क पहुंच रहे लोगों को मास्क वितरित करने और कड़ाई से कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिले में टीकाकरण की स्थिति, कोरोना मरीजों की जानकारी ली। सीएचसी कबरई में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का जायजा लिया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. एम के सिन्हा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, एसडीएम सदर मो. अवेश, सीओ राम प्रवेश राय, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर क्षमा, महिला थाना प्रभारी रचना सिंह, महिला कल्याण से प्रिया गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, एडवोकेट ज्योति चतुर्वेदी, डॉ. अमित कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।