{"_id":"60c642f58ebc3ea9f302b30f","slug":"bike-sawar-ki-maut-mahoba-news-knp6340077100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कबरई/महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात पचपहरा मोड़ के पास स्कार्पियो कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बांदा तिराहे के पास से स्कार्पियों चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुई अन्य सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी बबलू राना (28) डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर से साथी कंडक्टर के लिए खाना लेकर बाइक से क्रशर जा रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचपहरा मोड़ के पास महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बबलू सड़क पर गिर गया और स्कार्पियो उसे कुचलती हुई निकल गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। थाना पुलिस ने बांदा तिराहे के पास से स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया। बबलू के परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा दो बेटियां प्रांशी (5), अंजलि (2) व एक बेटा ऋषभ (3) है। घटना के बाद से परिजन गमगीन हैं।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हुए हैं। कस्बा कबरई के भगतसिंह नगर निवासी अज्जू (29) भाई बाबा (28) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसी तरह बीजानगर निवासी अरविंद (19), गांधीनगर निवासी विवेक (11), शुक्लानापुरा निवासी सचिन (27), पवईया बांदा निवासी गुलाब पटेल (30), बबेड़ी कबरई निवासी निर्भय (15), तिंदवारी निवासी सरीता (37) व मुख्यालय निवासी विवेक (09) सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।