{"_id":"61a12ee880930e7f7a6644bb","slug":"bike-riding-miscreants-looted-jewelery-from-the-couple-mahoba-news-knp66625439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से सोने के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से सोने के आभूषण लूटे
विज्ञापन
महोबा। कुलपहाड़-अजनर मार्ग मे बछेवरा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती जेवर लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना अजनर में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी अनिल कुमार यादव अपनी पत्नी रुचि यादव के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर थाना अजनर क्षेत्र के सीगौन गांव जा रहा था। दोपहर एक बजे बछेवरा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने पीछा किया और महिला के गले से मंगलसूत्र, मनचली व हाथ की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हुए लेकिन तब तक आरोपी पहुंच से दूर निकल गए।
पीड़ित दंपती ने थाना अजनर पहुंच घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब तीन तोला सोने के जेवर छीनकर ले गए हैैं।