{"_id":"4da09485ead48b12f17b86f210b21ddd","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-car-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक की टक्कर से बाइक सवार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर ग्राम बरा के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी रामकुमार (22) पुत्र रामप्रसाद शनिवार को महोबा से बाइक द्वारा अपने गांव सिजहरी जा रहा था। जैसे ही बाइक चालक सूरा चौकी के समीप पहुंचा तभी श्रीनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण की सूचना पर आई एंबुलेंस बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक की कार का पहिया थोड़ी दूरी पर बर्स्ट हो गया। जिससे कार का पीछा कर रहे बाइक सवारों ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। पीछे से पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।