फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies in collision with vehicle, companion injured

Mahoba News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 04 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with vehicle, companion injured
चरखारी (महोबा)। गौरहारी-गुढ़ा मार्ग पर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के हाथीखाना निवासी रोहित (22) अपने साथी मोहित के साथ मंगलवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गौरहारी गांव गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गुढ़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित का इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। गौरहारी चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। पिता दिनेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed