फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies in collision with truck, grandson injured

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नाती घायल

Tue, 06 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 06 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with truck, grandson injured
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाबा की मौत हो गई उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हुए हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी रामकृपाल (56) रविवार की सुबह नाती मयंक (18) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। देर रात रामकृपाल की उपचार दौरान मौत हो गई जबकि मयंक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव निवासी मनोज (30) सोमवार की सुबह बाइक से खेत जा रहा था। तभी रास्ते में अन्ना मवेशी सामने आ गया उससे बचने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह तमौरा निवासी कमला, ऐचाना निवासी रामदयाल, पड़ोरा निवासी चेतराम, सुभाष नगर कबरई निवासी कुसुम, गौरहारी निवासी रामेश्वर और आनंद अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed