फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies due to dumper collision

Mahoba News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 05 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper collision
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर चंद्रावल मार्ग के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कबरई क्षेत्र के छानीकलां गांव निवासी रामरतन का पुत्र कुबेर अनुरागी (25) डंपर चालक था। दोपहर के समय वह कबरई निवासी अपने दो दोस्त विजय व पुष्पेंद्र के साथ बाइक से बांदा तिराहे की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर चंद्रावल मार्ग में सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने कुबेर की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे ग्वालियर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा शिवरतन अनुरागी ने बताया कि कुबेर की चार वर्ष पहले बांदा जिले में शादी हुई थी। घटना से मृतक की पत्नी अभिलाषा व तीन वर्षीय पुत्री आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed