फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Mahoba News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बाइपास मोड़ पर शुक्रवार की शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कैमाहा निवासी हरनाम यादव (50) शुक्रवार की शाम बाइक से खरीदारी करने के लिए कस्बा कबरई आया था। घर लौटते समय हाईवे पर बाईपास मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन में फंसने से हरनाम की बाइक करीब 100 मीटर दूर तक घसिटती रही। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देख राहगीर रुक गए और पुलिस को सूचना दी। कबरई पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। हरनाम यादव हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही वाहन का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed