फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike procession taken out for old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कर्मचारी संघ ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike procession taken out for old pension
महोबा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को शिक्षक व कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। शहर के मुख्य मार्गों में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होेते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। बाद में डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। जिसे तत्काल बहाल किया जाए। बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। 28 अक्तूबर को प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। 30 नवंबर को राज्यस्तरीय रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बाइक रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सफाई कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ, अनुदेशक संघ आदि संगठनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव सुलेमान खान, वीरेंद्र सिंह यादव, अजय तिवारी, सुुनील शर्मा, दयाराम वर्मा, विनोद वर्मा, परमलाल, भूपेंद्र सिंह सेंगर, कृष्णचंद्र विश्वकर्मा, शिवकुमार गोस्वामी, अशोक शुक्ला, शशिभूषण समेत तमाम कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed