फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike driver dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in truck collision
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

समदनगर महोबा निवासी सुनील साहू (19) भूसे का व्यापार करता था। बुधवार को सुनील साथी नसीम (26) के साथ बाइक से भूसे के रुपये लेने बांदा गया था। लौटते समय हाईवे में कबरई के पचपहरा मोड़ के पास महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक सुनील की मौके पर मौत हो गई, जबकि नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल नसीम को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में सुनील की मौत हुई है। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed