फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Big fighters of Garh Mahube, from whom the sword was defeated

Mahoba News: बड़े लड़इया गढ़ महुबे के, जिनसे हार गई तलवार....

Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Big fighters of Garh Mahube, from whom the sword was defeated
महोबा। खटखट खटखट तेगा बाजे, छापर-छापर चले तलवार, बड़े लड़इया गढ़ महुबे के जिनसे हार गई तलवार... की गूंज गुरुवार को वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा में गूंजती रही। मौका था ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर कजली मेले का। मेला परिसर में स्थित आल्हा मंच पर आल्हा गायकों ने आल्हा गायन पेश किया तो वहां मौजूद जनसैलाब की भुजाएं फड़क उठीं।
विज्ञापन

कजली मेले का पहला दिन आल्हा मंच पर पूरी तरह आल्हा गायकों के नाम रहा। आल्हा खंड में वर्णित महोबा के वीरों की महिमा का जमकर बखान हुआ। आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव ने आल्हा गायन पेश किया तो भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों में अलग ही उत्साह नजर आया। उन्होंने आल्हा गायन के माध्यम से बताया कि किस तरह वीर आल्हा-ऊदल ने दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान की सेना को कीरत सागर तट पर हुए युद्ध में खदेड़ा था। इस दौरान आल्हा मंच पर पूरे दिन आल्हा गायन का सिलसिला चलता रहा। कभी तलवार भांजकर तो कभी वीर रस से ओतप्रोत सुर और लय के माध्यम से आल्हा गायन पेश किया गया। इसके अलावा अन्य आल्हा गायकों ने भी आल्हा मंच पर आल्हा गायन पेश किया। जिसे सुनकर दर्शकों ने आल्हा-ऊदल की वीरता को याद किया और महोबा के कीरत सागर तट का महत्व जाना।
विज्ञापन

कीरत सागर तट पर मेले के पहले दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी। मेलाप्रेमियों ने झूलों व खेल तमाशों का जमकर आनंद उठाया। इस दौरान महिलाओं ने दुकानों से घरेलू उपयोग की सामग्री की जमकर खरीदारी की। नौ दिन तक चलने वाले मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed