{"_id":"46b1604fd5f12b42f9d1b3982f14bf12","slug":"bicycle-workers-received-cheers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पाकर गदगद हुए श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पाकर गदगद हुए श्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को लाभ वितरण समारोह एवं प्रचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रम विभाग में पंजीकृत 246 श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर गरीब मजदूरों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि सरकार गरीबों के हितों के लिए काम कर रही है। श्रमिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर काम पर जाने के लिए हो रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने श्रमिकों को साइकिल मुहैया कराई हैं। सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ गरीबों को साइकिल वितरण के रूप में दिया गया है। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार श्रमिकों की हितार्थ अनेक प्रयास कर रही है। योजनाओं के प्रचार-प्रसार से श्रमिक जागरूक हुए है, इसी का परिणाम है कि आज उन्हें साइकिलें प्राप्त हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को साइकिल मिलने से उनके तमाम काम आसान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोलर योजना के तहत सोलर लाइट पंजीकृत श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि वह श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं। यह सुविधा खंड विकास अधिकारी के यहां मिलेगी। पंजीकरण में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एसके राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीएलसी बांदा आरबी लाल, अतुल श्रीवास्तव, सपा नेता छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।