{"_id":"07bedbdf009136060606cb9d303f46eb","slug":"become-independent-of-the-beauty-parlor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर से बनें स्वावलंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर से बनें स्वावलंबी
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
महिमन सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी सौंदर्य के प्रति आकर्षित है। यही कारण है
कि ब्यूटी पार्लर का महत्व भी बढ़ गया है।
कहा कि बेरोजगार युवतियां ब्यूटी पार्लर के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकती हैं। वे गुरुवार को ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
संस्थान डायरेक्टर हरनारायण मिश्रा ने कहा कि महिलाएं ब्यूटी पार्लर से अच्छी आमदनी कर स्वावलंबी बन सकती हैं। कहा कि सुंदर दिखना हर व्यक्ति की चाहत होती है, इसलिए यह आर्थिक दृष्टि से भी बेहद उपयोगी है। प्रशिक्षक तन्मय पांडेय ने कहा कि ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स के जरिये महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
बस जरूरत है तो केवल लगन और जज्बे की। अग्रणी जिला प्रबंधक जेके धींगरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रशिक्षक माया सैनी, अशोक साहू, यतेंद्र पाल, सुरेंद्र भूषण, शैली सेन मौजूद रहीं।