फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   beautification of ponds

प्रोजेक्ट बनाकर तालाबों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश

Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
beautification of ponds
महोबा। गोलाघाट तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। डीएम ने तालाबों के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश ईओ को दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम मनोज कुमार ने खुले में शौच करने वालों पर दो हजार का जुर्माना और सार्वजनिक स्थल पर गुटका खाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने के चरखारी एसडीएम अरुण दीक्षित को निर्देश दिए। कहा कि दुकानों पर गुटखा बेचने वालों के गुटखे के सैंपल भरने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने ईओ केके सोनकर को वाटर स्टोर प्लांट लगाने, पुल की ऊंचाई बढ़ाने और तालाब में सीवर की गंदगी आने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना करने के निर्देश दिए। कहा कि व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर नगर को कैसे विकसित किया जाए, इसकी रूपरेखा तैयार करें। नगर पालिका ईओ को तालाबों के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट बनाकर वोटिंग, वाटर प्लांट, सोलर लाइट व पार्क निर्माण आदि कार्य कराने के निदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed