फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Barricading will be installed at the immersion site Kirat Sagar, sailors will be deployed

Mahoba News: विसर्जन स्थल कीरत सागर में लगेंगी बेरिकेडिंग, तैनात रहेंगे नाविक

Sat, 12 Oct 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Barricading will be installed at the immersion site Kirat Sagar, sailors will be deployed
महोबा/चरखारी/बेलाताल। जिले भर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर डीएम मृदुल चौधरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अधिकारियों के साथ विजर्सन स्थलों का निरीक्षण व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने बेरिकेडिंग लगाने व नाविक तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर होगा। पालिका ईओ अवधेश कुमार ने घाटों और आसपास की सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। यहां प्रत्येक नाव पर नाविक की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार एसपी पलाश बंसल, एडीएम मोईनुल इस्लाम, एसडीएम अनुराग प्रसाद व सीओ हर्षिता गंगवार ने विसर्जन स्थल बेला सागर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आयोजक मूर्तियों को घाट तक लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन का कार्य प्रशासन की ओर से लगाए गए कर्मचारी और कुशल गोताखोर करेंगे। चरखारी संवाद के अनुसार एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार व सीओ रविकांत गोंड ने विसर्जन स्थल गुमान बिहारी तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed