फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banks closed, rust eating machines

ब्लड बैंक बंद, मशीनें खा रहीं जंग

Tue, 04 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 04 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 Banks closed, rust eating machines
blood - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल का ब्लड बैंक बंद हो जाने से लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई मशीनें और उपकरण जंग खा रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से परेशान लोग ब्लड के लिए परेशान हैं। वहीं, ब्लड बैंक में ताला लटका हुआ है। जिला अस्पताल में पिछले कई सालों से पैथालाजिस्ट डाक्टर नहीं है। बावजूद इसके मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन


द्वारा लैब टेक्नीशियन की मदद से विश्व रक्तदान दिवस पर डोनेट करने वाले लोगों का ब्लड लेकर ब्लड बैंक में रखा जाता था। जिससे तमाम लोगों की जान बच जाती थी। लेकिन डेढ़ साल पहले स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ से आई टीम ने ब्लड बैंक के निरीक्षण दौरान ब्लड बैंक में रखे ब्लड को देखकर पैथालाजिस्ट के बारे में पूछा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उदयवीर सिंह ने पैथालाजिस्ट डाक्टर न होने की बात बताई थी। जिस पर टीम ने ब्लड बैंक को बंद करा दिया था। तबसे ब्लड बैंक में ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन


विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों से संकल्प पत्र भरवाए गए हैं और लोगों के खून की जांच की गई। पैथालाजिस्ट आने के बाद संकल्प पत्र भरने वाले लोगों का ब्लड लिया जाएगा और ब्लड बैंक को भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

              उदयवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed